फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Not given the answer to the notice even after the deadline came out

Pilibhit News: समयसीमा निकलने के बाद भी नहीं दिया नोटिस का जवाब

Thu, 22 Aug 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Not given the answer to the notice even after the deadline came out
पीलीभीत। बेसमेंट को लेकर हुई जांच के बाद जारी किए गए नोटिस का अब तक किसी ने जवाब दाखिल नहीं किया है। इसको लेकर ऐसे लोगों पर अब प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन

दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में हुई घटना के बाद जिले में भी इसकी पड़ताल के लिए टीम का गठन किया गया था। टीम की ओर से जांच के बाद शहर के दस ऐसे संस्थान और अस्पताल पाए गए थे जहां बेसमेंट में खामियां मिलीं थी। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर की ओर से गायत्री हॉस्पिटल, निर्मल होटल, एसएस अस्पताल, मीनार बार, टीवीएस बाइक एजेंसी, सर्वोत्तम कलेक्शन, तारा टॉवर, हनदान नेत्रालय, एब्सोल्यूट जिम और अनुज नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

कहा गया था कि नोटिस का सात दिनों के भीतर जवाब दिया जाए। बावजूद इसके तय समय के बाद भी किसी ने जवाब नहीं दिया। ऐसे में इन लोगों पर अब प्रशासन कार्रवाई की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



--दस लोगों को नोटिस जारी किया गया था। सभी को सात दिनों में जवाब देने के निर्देश थे। किसी का भी जवाब नहीं आया है। ऐसे में अब आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- विजयवर्धन तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed