{"_id":"67c5f08d48305b7160051856","slug":"normal-deliveries-will-be-conducted-in-sherpur-phc-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-131743-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शेरपुर पीएचसी में कराए जाएंगे सामान्य प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शेरपुर पीएचसी में कराए जाएंगे सामान्य प्रसव
Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने शेरपुर कलां पीएचसी पहुंचकर यहां प्रसव कराने की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। साथ ही सामान्य प्रसव पीएचसी में ही कराने के निर्देश दिए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य और अन्य ने सीएमओ से पीएचसी की क्षमता बढ़ाने, एंबुलेंस की सुविधा शुरू कराने, महिला चिकित्सक की तैनाती की मांग की।
शेरपुर पीएचसी में शुरूआत में प्रसव की सुविधा थी। पिछले कई साल से संसाधनों के अभाव में यह सुविधा बंद चल रही है। इससे शेरपुर क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए चार किलोमीटर दूर पूरनपुर सीएचसी आना पड़ता है। लंबे समय से लोग स्थानीय स्तर पर सुविधा शुरू करने की मांग कर रहे थे।चार दिन पहले पीएचसी में प्रसव की सुविधा फिर शुरू की गई। सोमवार को सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने पीएचसी पहुंचकर प्रसव को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। साथ ही प्रसव को आने वाली गर्भवतियों के सामान्य प्रसव कराने के निर्देश पीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. मोहम्मद आसिफ खां को दिए।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मियां खां ने पीएचसी में अन्य सुविधाएं भी शुरू कराने, पीएचसी को 10 बेड का अस्पताल स्वीकृत, एंबुलेंस की सुविधा सहित अन्य सुविधाएं दिलाने की मांग की। सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने पीएचसी में अन्य सुविधाएं शीघ्र शुरू कराने के प्रयास का आश्वासन दिया।