{"_id":"58af274c4f1c1b0853b260b7","slug":"noken-six-hour-off-sugar-mill","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोकेन में छह घंटा बंद रही चीनी मिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोकेन में छह घंटा बंद रही चीनी मिल
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी मिल नोकेन में बृहस्पतिवार को भी करीब छह घंटे बंद रही। गन्ना एकत्र कर सुबह करीब दस बजे चीनी मिल को चलाया गया। दूसरी ओर गन्ना सप्लाई पर्चियां न मिलने से किसान परेशान हैं और चीनी मिल पिछले दो दिनों से नोकेन में बंद हो रही है। इससे किसानों में भी रोष है। चीनी मिल क्षेत्र में अभी भी पर्याप्त गन्ना है। गन्ना विभाग के अफसर मिल क्षेत्र में गन्ने की फसल को लेकर अभी करीब एक माह और मिल चलने की उम्मीद जता रहे हैं। इसके बाद भी किसानों को पर्याप्त गन्ना सप्लाई पर्चियां नहीं मिल रही हैं। पर्चियों के लिए किसानों को अफसरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। दूसरी ओर मिल पिछले कई दिनों से गन्ने के अभाव से जूझ रही है। मिल चलाने को गन्ना भरकर आने वाले एक-एक वाहन का इंतजार करना पड़ रहा है। फिर भी मिल मंगलवार की रात को कुछ देर के लिए नोकेन में बंद हुई थी। बुधवार को एक-एक कर गन्ना से भरे वाहन आते रहे और मिल चलती रही। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे गन्ना के अभाव में मिल पुन: गन्ना अभाव में बंद हो गई। सुबह साढ़े नौ बजे कुछ गन्ना एकत्र होने पर मिल को फिर चलाने का प्रयास शुरू हुआ। सुबह करीब दस बजे चला दिया गया।
विज्ञापन