फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rumor spread of NIA raid in Puranpur Pilibhit

NIA Raid: पीलीभीत के पूरनपुर में एनआईए के छापे का मचा शोर, सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे मैसेज

Thu, 28 Sep 2023 11:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 28 Sep 2023 11:29 AM IST
सार

एनआईए की छापेमारी में पूरनपुर क्षेत्र में भी छापे का शोर रहा। शोर मचा कि टीम एक धार्मिक स्थल पहुंची और कुछ लोगों से पूछताछ कर चली गई। अफसरों ने जानकारी से इनकार किया है।  

विज्ञापन
Rumor spread of NIA raid in Puranpur Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर में बुधवार को खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क की तलाश में जुटी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम के छापे का शोर मचा रहा। पूरे दिन सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल होते रहे। मगर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने क्षेत्र में किसी भी तरह के छापे मारे जाने की जानकारी से इनकार किया।

विज्ञापन


घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधौपुर में 21 फरवरी को एनआईए की टीम ने पंजाब में पिछले साल अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप नंगल की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी यादवेंद्र सिंह उर्फ आजाद के घर छापा मारा था। ताला तोड़कर घर में घुसी टीम को बक्सों से हथियार मिले थे। टीम उन्हें अपने साथ ले गई थी। तब आसपास के लोगों में भी खलबली मची रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: बरेली में खुराफातियों ने फिर की माहौल बिगाड़ने की साजिश, पुलिस की सतर्कता से शांत हुआ माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को खालिस्तानी आतंकियों से संबंध को लेकर देश के कई स्थानों पर एनआईए की छापेमारी में पूरनपुर क्षेत्र में भी छापे का शोर रहा। शोर मचा कि टीम एक धार्मिक स्थल पहुंची और कुछ लोगों से पूछताछ कर चली गई। पूरे दिन अफसर भी टीम की जानकारी की कोशिश में रहे। हालांकि एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, सीओ आलोक सिंह ने एनआईए के किसी भी छापे की जानकारी से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed