फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   no one cought by police in salesman loot case

सेल्समैन से लूट में पुलिस के हाथ खाली, हाथ नहीं आए लुटेरे

Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:40 AM IST
विज्ञापन
no one cought by police in salesman loot case
पीलीभीत/बरखेड़ा। पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। अपाचे पर सवार होकर लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इसलिए पुलिस को जो भी अपाचे बाइक नजर आई। पुलिस ने चेकिंग के नाम पर उसको रोक लिया। बरखेड़ा थाने में छह अपाचे खड़ी हैं। जिनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। इस बीच खुलासे के लिए लगाई गई पुलिस की तीनों टीमों ने बदमाशों की धरपकड़ को लेकर कई स्थानों पर दबिश दी। मगर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बरखेड़ा - बीसलपुर रोड पर सोमवार को सुबह सवा दस बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के सेल्समैन रघुनंदन से अपाचे सवार तीन नकाबपोश बदमाशों से गोली मारकर 1.65 लाख की लूट कर ली थी। घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पंप के मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने तीन नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसपी ने घटना के खुलासा के लिए एसओजी समेत तीन टीमों को लगाया था। टीमों ने सोमवार को ही बदमाशों की तलाश में प्रयास शुरू कर दिए थे। अपाचे बाइक की तलाश में पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया था। बरखेड़ा पुलिस ने छह अपाचे बाइकों को पकड़ा है। बाइकें थाने में खड़ी हैं। इसके बाद भी बदमाशों तक पहुंचने के लिए कोई अहम सुराग नहीं मिला है। मंगलवार को बीसलपुर, दियोरिया और बरखेड़ा की पुलिस ने घटना स्थल का दोबारा मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

एसपी ने एक टीम और बढ़ाई
लूटकांड के 30 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ लुटेरों के बारे में कोई अहम सुराग नहीं है। एसपी ने एक टीम और बढ़ा दी है। अब बदमाशों को पकड़ने के लिए चार टीमें हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली है। कुछ मोबाइल नंबरों की सर्विलांस की जा रही है। अब तक पुलिस को सीसीटीवी की कैमरों की जो रिकार्डिंग मिली है उसमें लुटेरों की तस्वीर नहीं है। असल में जहां वारदात को अंजाम दिया गया वहां पर कोई कैमरा नहीं था। वारदात स्थल तक पहुंचने के जो रास्ते हैं उनमें लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखी जा रही है। इसमें बाइकें तो नजर आ रही हैं लेकिन अभी तक किसी भी रिकार्डिंग में तीन नकाबपोश एक बाइक पर नजर नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की टीमें लगी हैं। जो जानकारियां सामने आईँ हैं, उनके आधार पर छानबीन चल रही है। जल्दी से जल्दी वारदात का खुलासा करने का प्रयास है।
दिनेश कुमार पी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed