फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No need to visit ARTO office, information will be available through WhatsApp

Pilibhit News: एआरटीओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं, मिलेगी व्हाट्सएप से जानकारी

Sun, 01 Jun 2025 10:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
No need to visit ARTO office, information will be available through WhatsApp
पीलीभीत। ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जानकारियों के लिए अब आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। विभागीय मोबाइल नंबर 8005441222 पर योजनाओं और कार्यों से संबंधित जानकारी चैट वॉट सर्विस के जरिए मिल जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस, टैक्स, वाहन ट्रांसफर, वाहन पंजीकरण जैसी तमाम प्रक्रियाओं के लिए आवेदकों को कई-कई दिन तक कार्यालय की दौड़ लगानी होती थी, लेकिन अब इससे राहत मिली है। शासन स्तर से आए आदेश के बाद मोबाइल नंबर 8005441222 को सेव करना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद आवेदक को अपने कार्य के संबंध में सवाल करना होगा। चैट वॉट सर्विस के माध्यम से चरणवार जानकारी साझा की जाने लगेगी। इस नंबर की जानकारी के लिए विभागीय स्तर से प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शासन से आए आदेश के बाद इस प्रक्रिया की लोगों को जानकारी दी जाने लगी है। इसका प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। आवेदक को विभाग की बार-बार दौड़ लगानी नहीं पड़ेगी।



वाहन का स्वयं भी करा सकते हैं पंजीकरण
वाहनों के रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक दलालों के सहारे रहते हैं। इससे उनके रुपये व समय दोनों का नुकसान होता है। ऐसे में आवेदक चैट वॉट सर्विस के जरिए पूरी प्रक्रिया की जानकारी कर स्वयं ही रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed