फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Honour Killing in Roorkee Brother Shoots Dead Sister and Neighbouring Youth in Over Suspected Love Affa

रुड़की में ऑनर किलिंग: भाई ने बहन और पड़ोसी युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग का था शक, डबल मर्डर से दहला गांव

Sat, 26 Sep 2026 11:39 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Renu Saklani Updated Sat, 26 Sep 2026 11:39 AM IST
सार

थाना झबरेड़ा क्षेत्र के गांव झबरेड़ी कलां में शनिवार सुबह हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि एक युवक ने अपनी बहन समेत परिवार के ही एक अन्य युवक को गोली मार दी। दोनों को झबरेड़ा के एक नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। 

विज्ञापन
Honour Killing in Roorkee Brother Shoots Dead Sister and Neighbouring Youth in Over Suspected Love Affa
रुड़की में डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेडी गांव में शनिवार सुबह ऑनर किलिंग की घटना से सनसनी फैल गई। एक भाई ने अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह झबरेड़ी कलां गांव में अमन उर्फ भरोसी सिंह (20) ने अपनी बहन रूपा (22) और पड़ोसी सूरज उर्फ मुन्ना (24) को गोली मार दी। दोनों के सीने में गोली लगने की बात सामने आई है। घटना के बाद परिजन दोनों को उपचार के लिए झबरेड़ा स्थित एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के सभी कारणों की जांच कर  रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभय कुमार सिंह, सीओ मंगलौर अभिनय चौधरी, एसएचओ मंगलौर भगवान मेहर, एसएसआई दीप कुमार तथा झबरेड़ा थाना प्रभारी विजय सिंह समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट


पुलिस के अनुसार मामले में आरोपी अमन उर्फ भरोसी सिंह की भूमिका सामने आई है। उसके संबंध में स्थानीय स्तर पर गैंग से जुड़े होने की भी जानकारी भी पुलिस बता रही है।हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

मामला ऑनर किलिंग का भी होना बताया जा रहा है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया है कि प्रेम प्रसंग सहित सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफतार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया है कि आरोपी के ऊपर झबरेड़ा थाने में पहले भी एक अपराध की प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed