{"_id":"6765cd7e97afa2858205eb86","slug":"no-need-to-make-rounds-doctors-will-sit-according-to-the-day-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-127615-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहीं काटने होंगे चक्कर, दिन के हिसाब से बैठेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहीं काटने होंगे चक्कर, दिन के हिसाब से बैठेंगे डॉक्टर
Sat, 21 Dec 2024 01:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 21 Dec 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्राइविंग लाइसेंंस के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदकों को अस्पताल में इधर-उधर नहीं भटकना होगा। सीएमएस ने स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की जिम्मेदारी तीन चिकित्सकों को दी है। इनकी दिनवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। ड्यूटी से नदारद रहने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
40 वर्ष की उम्र पार करने वाले वाहन चालकों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है। एआरटीओ कार्यालय से इन चालकों और आवेदकों से प्रमाण पत्र मांगा जाता है। ऐसे में जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने वाले आवेदकों की भीड़ जुटती है। चिकित्सक कक्ष में ओपीडी के मरीज भी काफी संख्या में पहुंचते है। इस वजह से प्रमाण पत्र बनाने में काफी समय लगता है। दोनों काम एक साथ करने में चिकित्सक को परेशानी होती है। आवेदकों और मरीजों की असुविधा को देख अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्था में बदलाव किया है। सीएमएस डॉ. रमाकांत सागर ने बताया कि स्वास्थ्य प्रमाण के लिए तीन चिकित्सकों को नियुक्त किया गया है। यह तीनों चिकित्सक दो-दो दिन की ड्यूटी करेंगे। इसमें सोमवार-मंगलवार को डॉ. सुरभि, बुधवार-बृहस्पतिवार को डॉ. प्रवीन कुमार और शुक्रवार-शनिवार को डॉ.संजीव सक्सेना प्रमाण पत्र बनाएंगे।