फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   No knowledge of policemen of UP 100 devices

यूपी 100 के उपकरणों का पुलिसकर्मियों को नहीं ज्ञान

Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Fri, 17 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
No knowledge of policemen of UP 100 devices
100 डायल - फोटो : SELF
लगातार मिल रही शिकायतों पर गंभीर हुए अफसर 
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने लगाई पाठशाला 

कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से सपा सरकार में शुरू की गई यूपी 100 डायल योजना जमीनी स्तर पर पूरी तरह से कामयाब नहीं हो सकी है। तैनात किए गए अधिकांश पुलिसकर्मियों को वाहनों में मुहैया कराए गए उपकरणों का ज्ञान ही नहीं। ऐसे में डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने पाठशाला आयोजित कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक टिप्स दिए। 

लगातार मिल रही शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन में एसपी देवरंजन वर्मा ने यूपी 100 डायल पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया। इसमें जिले की समस्त 37 यूपी 100 की गाड़ियों व उसमें तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। इसके बाद एसपी ने पुलिसकर्मियों को घटना की सूचना मिलने के बाद किस तरह से काम करना है, इसकी विधिवत जानकारी दी। वाहनों में उपलब्ध उपकरणों के बारे में मातहतों से पूछा। इसमें अधिकांश पुलिसकर्मी उपकरण चलाने में फेल रहे। जिस पर एसपी ने सभी को उनको चलाने की सीख एवं कार्य करने के तरीके बताए। प्रयोगात्मक तरीके से जानकारी देने के बाद उनको शैक्षिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, सीओ सदर निशांक शर्मा, पीआरओ राजेश मौर्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed