{"_id":"67e04cb27ad8cbf5490a2fcb","slug":"no-clue-about-the-women-who-cut-the-bag-of-the-bc-operator-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-132887-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बीसी संचालक का बैग काटने वाली महिलाओं का सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बीसी संचालक का बैग काटने वाली महिलाओं का सुराग नहीं
Sun, 23 Mar 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। बैंक शाखा में बीसी संचालक सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव पिपरा मुजप्ता निवासी राहुल विश्वकर्मा का बैग काटकर एक लाख रुपये उड़ाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई महिलाओं का पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा सकी है।
घटना 20 मार्च को कोतवाली रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में हुई थी। गांव पिपरा मुजप्ता का बीसी संचालक राहुल विश्वकर्मा घटना के दिन बैंक शाखा से रुपये निकालने आया था। खाते से 1.40 लाख रुपये निकालकर बैग में रखने के बाद वह शाखा में अन्य काम निपटाने में लग गया। इसी दौरान उसके बैग से दो महिलाओं ने एक लाख रुपये उड़ा दिए थे।
बैग काटकर निकाले गए रुपयों की जानकारी उसे बैंक शाखा से निकलते समय गेट पर हुई। घटना की जानकारी उसने शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ गुप्ता और पुलिस को दी। घटना बैंक शाखा में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी। राहुल के बैग से दो महिलाएं रुपये निकालते हुए सीसीटीवी कैमरों की वीडियो में दिख रही हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने राहुल की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस अब तक रुपये उड़ाने वाली महिलाओं का सुराग नहीं लगा सकी। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।