फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Newborn dies after delivery, family members create ruckus

Pilibhit News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Sun, 01 Sep 2024 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, family members create ruckus
अमरिया। निजी अस्पताल में आपरेशन के कुछ देर बाद नवजात की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर बिना जानकारी दिए आपरेशन करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव धुंधरी निवासी फराईम की पत्नी निशा बी गर्भवती थी। शनिवार को प्रसव पीड़ा के बाद उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद स्टाफ ने आपरेशन कर दिया। जन्म के बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए नवजात को पीलीभीत लेकर रवाना हुए। रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर पर बिना जानकारी किए आपरेशन करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस एवं अन्य लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया । पीड़ित ने घटना की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed