फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   new medical college in Pilibhit

340 करोड़ से बनेगा मेडिकल कालेज, डीएम ने शासन को भेजा प्रस्ताव

Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
new medical college in Pilibhit
पीलीभीत। जिले में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन के निरीक्षण के बाद स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने 340 करोड़ का यह प्रस्ताव तैयार किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने करीब साल भर पहले पीलीभीत को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी। प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए मुख्यालय से 10 किलोमीटर के दायरे में बनाए जाने के निर्देेश दिए गए थे। इसके लिए करीब 10 से 12 एकड़ जमीन की आवश्यकता थी। शासन से मिली मंजूरी के बाद जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू की। सबसे पहले ललौरीखेड़ा ब्लाक की शाही ग्राम पंचायत में 22 एकड़ जमीन देखी गई और उसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया, मगर जिला मुख्यालय से अधिक दूरी होने के चलते शासन ने यह प्रस्ताव वापस कर दिया। इस पर जिला प्रशासन ने ललौरीखेड़ा ब्लाक में 10 एकड़ जमीन देखी। यहां भी जमीन विवादित होने के चलते पेच फंस गया। इसके बाद जिला प्रशासन ने पुन: जमीन ढूंढने की कवायद शुरू की। इसमें मरौरी ब्लाक की ग्राम पंचायत खाग में 12 एकड़ जमीन चिह्नित की गई। बुधवार को डीएम वैभव श्रीवास्तव ने गांव खाग पहुंचकर चिह्नित जमीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने जमीन को उपयुक्त पाते हुए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के निर्माण को 340 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेज दिया। यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही यहां मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

डीएम के निर्देशानुसार मरौरी ब्लाक के खाग गांव में जमीन पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। यह प्रस्ताव 340 करोड़ रुपए का है। - हरस्वरूप, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed