{"_id":"6a7771035c57de162b08a458","slug":"new-education-policy-energizes-the-mind-ramkishore-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-166119-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई शिक्षा नीति मस्तिष्क को ऊर्जा देने वाली : रामकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई शिक्षा नीति मस्तिष्क को ऊर्जा देने वाली : रामकिशोर
Sat, 08 Aug 2026 11:40 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर शिशु मंदिर के कार्यक्रम में मौजूद आचार्य संवाद
बीसलपुर। सरस्वती शिशु मंदिर में शनिवार को आचार्यों का एक दिवसीय जिला स्तरीय अभ्यास वर्ग हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शिशु वाटिका के प्रांतीय संयोजक राम किशोर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति मस्तिष्क को ऊर्जा देने वाली है। आचार्य का स्वस्थ और प्रसन्न चित्त होना आवश्यक है। उनकी वाणी में ओज होना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश अग्रवाल, प्रबंधक ब्रह्म अवतार अग्रवाल, प्रधानाचार्य हरीश शर्मा, रोहिताश, सुरेंद्र पाल सिंह, नीरज दीक्षित, अशोक सक्सेना, राम रतन लाल, राम प्रकाश मिश्रा, दिनेश गंगवार आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता डॉ. सर्वेश अग्रवाल ने की और संचालन गिरीश चंद वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न शिशु मंदिरों के 150 आचार्यों ने भाग लिया। ये आचार्य बीसलपुर के अलावा पीलीभीत, मझोला, बिलसंडा और पूरनपुर शिशु मंदिरों के रहे। आयोजन समिति के हरिश्चंद्र शर्मा ने आभार जताया। संवाद