फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   New DIOS office to be built at a cost of 11 crores, proposal sent

Pilibhit News: 11 करोड़ की लागत से बनेगा नया डीआईओएस कार्यालय, भेजा प्रस्ताव

Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
New DIOS office to be built at a cost of 11 crores, proposal sent
पीलीभीत। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (डीआईओएस) के जर्जर भवन के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया एक बार फिर आगे बढ़ी है। निर्माण कार्य के लिए नई दरों के अनुसार, करीब 11 करोड़ रुपये का संशोधित एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेजा गया है। भवन की खराब स्थिति के कारण कर्मचारियों और महत्वपूर्ण अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर लंबे समय से चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल रोड स्थित डीआईओएस कार्यालय का भवन वर्षों पुराना है। बारिश के दौरान कई स्थानों से छत टपकती है, जबकि लिंटर से प्लास्टर और सीमेंट गिरने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों ने शासन और निदेशालय को अवगत कराया था, जिसके बाद नए भवन निर्माण की कवायद शुरू हुई।
विज्ञापन

पूर्व में पीडब्ल्यूडी ने 5.50 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था, लेकिन निर्माण लागत बढ़ने के कारण इसे संशोधित कर करीब 11 करोड़ रुपये कर दिया गया है। प्रस्तावित दो मंजिला भवन में 20 से अधिक कक्ष, मल्टीपरपज हॉल, पार्किंग और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भवन को जलभराव से बचाने के लिए सड़क स्तर से करीब साढ़े तीन फुट ऊंचा बनाया जाएगा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद बजट आवंटन और टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed