फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Netaji called off as patriotism in the life

नेताजी जैसी देशभक्ति को जीवन में उतारने का आह्वान

Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Sun, 24 Jan 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Netaji called off as patriotism in the life

 जिले भर में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 118वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। विभिन्न संगठनों द्वारा गोष्ठी का आयोजन कर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों व दायित्वों का बोध कराया गया।

विज्ञापन

अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता एवं सुभाष सेना की ओर से शनिवार को शहीद रामस्वरूप पार्क में नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयंती मनाई गई। इस दौरान हुई जनसभा में राष्ट्रीय प्रवक्ता डोरीलाल राठौर ने कहा कि नेताजी ने आजादी व देश को अखंड बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे। अब उनका संकल्प है कि भारत वर्ष को अखंड बनाना है। प्रदेश अध्यक्ष किशनलाल सक्सेना, गुरचरण सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष सुरेशचंद्र शर्मा, आशा सिंह, सुरेंद्र कुमार राठौर आदि ने भी विचार रखे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठी हुई। लालबहादुर शिक्षण संस्थान में हुई गोष्ठी में संजीव भारद्वाज ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों व दायित्वों का अहसास कराया। इससे पूर्व एमडी मनोज मिश्रा ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रृद्धाजंलि दी। मिशन एकेडमी में नेताजी के चित्र के समक्ष दीप श्रृंखला बनाई गई। डॉ. सुरेंद्र गंगवार व विकास श्रीवास्तव सुभाष चंद्र बोस के विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर संगठन मंत्री दीपक कुमार, अजय लोधी, रोहित कुमार, अनमोल आदि मौजूद रहे। चिरौंजी लाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्र ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिक्षक जिलेदार तिवारी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने घोष बजाकर परमवीर को सलामी दी गई। प्रभातफेरी भी निकाली। इस मौके पर संजीव गोस्वामी, आशीष उपाध्याय, चांदगी राम वर्मा, उमेश बाबू, प्रशांत सक्सेना, कृष्ण कुमार शर्मा, रामसनेही मिश्रा आदि मौजूद रहे। चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी में वक्ताओं ने नेताजी जैसी देशभक्ति को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रबंधक दिग्विजय सिंह, दुर्गेश कुमार आर्य, प्रधानाचार्य वीरेशपाल गंगवार आदि मौजूद रहे। जन समाज कल्याण समिति की ओर से बोस जयंती मनाई गई और उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भूपराम वर्मा, मिड़ई लाल, रामभरोसे, लेखराज, पूरनलाल पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed