फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Neighborhood members pulled Dabangg ' protest march

मोहल्ले वालों ने निकाला ‘दबंग’ के विरोध में जुलूस

Sat, 16 May 2015 11:25 PM IST
बीसलपुर।
बीसलपुर। Updated Sat, 16 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
Neighborhood members pulled Dabangg ' protest march
मोहल्ला सरस्वती विहार के वाशिंदों ने शनिवार को ‘दबंग’ के विरोध में जुलूस
विज्ञापन
निकालने के बाद बिजली उपकेंद्र पहुंचकर एसडीओ से समस्या का समाधान कराने की मांग की।
मोहल्ला सरस्वती विहार मेें इस समय विद्युतीकरण किया जा रहा है। मोहल्ले का ‘दबंग’ अपने घर के पास में बिजली का पोल नहीं लगने दे रहा है, जिससे विद्युतीकरण कार्य रुका हुआ है। आरोप है कि विरोध पर वह झगड़े पर उतारू हो जाता है। शनिवार को मोहल्ले के तमाम लोग आरोपी के विरोध में जुलूस की शक्ल में बिजली उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ से समस्या का तत्काल समाधान कराने का अनुरोध किया। एसडीओ मुनीश कुमार अरविंद ने समस्या का अतिशीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिससे आश्वस्त होकर मोहल्ले वाले वापस लौट गए। जुलूस निकालने वालों में जोगेंद्र सिंह, चंद्रप्रकाश, सावित्री देवी, प्रेमपाल, सुरेश वाई, रामपाल, मैकूलाल, लालाराम, रामपाल, संजीव शंखधार, परमेश्वरी दयाल, श्रीकृष्ण, सुभाष चंद्र, पुरुषोत्तम दास, हंसमुखी, ख्याली राम, पीतमलाल और सावित्री देवी समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed