{"_id":"64a85c8dde057858f30e9394","slug":"negligence-fell-victim-to-the-plan-to-save-the-market-from-drowning-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-720-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापरवाही की भेंट चढ़ गई मंडी को डूबने से बचाने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापरवाही की भेंट चढ़ गई मंडी को डूबने से बचाने की योजना
Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर हाइवे से मंडी में जाता पानी।
पीलीभीत। बारिश के दौरान मंडी समिति को डूबने से बचाने की योजना लापरवाही की भेंट चढ़ गई है। मंडी परिसर के पानी के निकास के लिए बना मुख्य नाला चोक होने पर नगर पंचायत नौगवां पकड़िया ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे नाले को खोलने की योजना बनाई थी। इस नाले पर बनी दीवार को तोड़ दिया गया था, लेकिन फिर काम बंद कर दिया गया। अब इस नाले का पानी भी मंडी परिसर में भरने लगा है। उधर, टनकर हाईवे का पानी भी मंडी में जा रहा है। इससे मंडी की दुकानों में पानी भरने का खतरा बढ़ गया है।
मंडी समिति परिसर के पानी के निकास के लिए एक मुख्य नाला असम चौराहे पर निकलता है। यह नाला हाईवे के नीचे से होते हुए बीसलपुर रोड से होकर देवहा नदी से मिलता है। सफाई न होने के कारण यह नाला वर्षों से चोक है। इससे मंडी से बारिश का पानी पास नहीं हो पाता है। बारिश में मंडी के डूबने की आशंका पर व्यापारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट सहित डीएम से नाले की सफाई कराने की मांग की थी।
इस बीच नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की ओर से मुख्य नाले के बजाय एक अन्य नाले को खोलकर मंडी का पानी पास करने की तैयारी की गई। इस नाले पर बनी दीवार तोड़ दी गई। इसके बाद काम बंद कर दिया गया। इधर, बारिश होने पर टनकपुर हाईवे का पानी दूसरे नाले से होकर मंडी में भरने लगा है। नगर पंचायत प्रशासन की इस लापरवाही से अब मंडी के दुकानदारों की मुसीबत और बढ़ गई है।
विज्ञापन
000
फोटो 5-
नगर पंचायत की ओर से मंडी का पानी बाहर लाने के लिए नाले को खोदा गया था। बताया गया कि इसे ठीक करा दिया जाएगा। अभी तक काम शुरू नहीं हो सका। इससे मंडी में जाने वाले पानी से दुकानों के धंसने का खतरा बढ़ गया है। - सलीम, दुकानदार
00
फाेटो 6-
पहले पानी को रोकने की व्यवस्था करनी चाहिए थी। बारिश के मौसम में हाईवे के नाले को ठीक ढंग से साफ किया गया होता तो पानी उल्टा मंडी में नहीं जाता। पानी मंडी में पहुंचकर दुकानों की बुनियाद में भर रहा है। इससे खतरा बना हुआ है। - ईश्वरी प्रसाद
वर्जन
मंडी में पानी की समस्या को लेकर नगर पंचायत के ईओ की ओर से पत्र मिला है। उन्होंने वसुंधरा कॉलोनी गेट के सामने से ह्यूम पाइप डलवाने की बात कही है। इस पत्र को कार्रवाई के लिए एनएचएआई के पास भेजा जा रहा है। - देवेन्द्र सिंह, एसडीएम सदर