{"_id":"66db34a28a161df6e60378b4","slug":"nawabganj-bullion-trader-robbed-at-gunpoint-pilibhit-news-c-4-1-bly1009-475671-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तमंचे के बल पर नवाबगंज के सराफा व्यापारी से लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तमंचे के बल पर नवाबगंज के सराफा व्यापारी से लूट
विज्ञापन
जहानाबाद (पीलीभीत)। नगर में स्थित दुकान को बंद कर नवाबगंज लौट रहे बाइक सवार सराफा व्यापारी से शाही मार्ग पर दो बाइकों से आए बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटपाट की। बदमाश थैला छीन ले गए, इसमें 60 हजार रुपये नकद और 600 ग्राम चांदी थी। सूचना के बाद थाना पुलिस ने जांच की। एसपी अविनाश पांडेय ने भी जहानाबाद पहुंचकर पीड़ित से जानकारी जुटाई।
बरेली के नवाबगंज कस्बे के रहने वाले संतोष कुमार रस्तोगी की जहानाबाद नगर में ही सराफे की दुकान है। शुक्रवार को शाम करीब सात बजे वह दुकान बंद कर बाइक से शाही मार्ग से होकर घर लौट रहे थे। व्यापारी ने बताया कि कुकरीखेड़ा गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से दो बाइकों से आए नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक करके उनकी बाइक को रोक लिया और एक बदमाश ने उनपर तमंचा टेक दिया, जबकि दूसरे बदमाश ने थैला छीन लिया।
इसके बाद बदमाश बरेली की ओर भाग गए। व्यापारी ने बताया कि थैले में 60 हजार रुपये नगद और 600 ग्राम चांदी के जेवरात थे। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी मिलने पर एसपी अविनाश पांडेय, सीओ सदर विधि भूषण मौर्य भी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी जुटाई। एसपी अविनाश पांडे ने बताया टीमों को लगाया गया है। घटना के जल्द ही खुलासे के प्रयास किए जा रहे हैं।