{"_id":"67e44799323113b31600af93","slug":"navodaya-entrance-exam-result-declared-96-candidates-passed-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-133085-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नवोदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 96 परीक्षार्थी उत्तीर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नवोदय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित, 96 परीक्षार्थी उत्तीर्ण
Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
बीसलपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा छह और नौ की प्रवेश परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित हो गया। दोनों कक्षाओं में प्रवेश के लिए 93 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. बीके सिंह ने बताया कि कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी को हुई थी। इसमें 4600 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 80 परीक्षार्थियों उत्तीर्ण हुए हैं। कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा आठ फरवरी को हुई थी। इसमें 476 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कक्षा नौ की प्रवेश परीक्षा में 13 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। प्राचार्य ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। कॉलेज के प्रवेश प्रभारी जेपी त्रिपाठी ने बताया कि उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को फोन पर उनके उत्तीर्ण होने की सूचना दे दी गई है। यह भी बताया कि बहुत जल्द प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
छात्रा ने पास की नवोदय प्रवेश परीक्षा
पूरनपुर। जवाहर नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा में गांव महादेव निवासी देवेंद्र सिंह की पुत्री अंशिका ने सफलता हासिल की। जानकारी देवेंद्र सिंह ने दी है।