फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   National wish to become world record holder now

नेशनल से अब वर्ल्ड रिकार्ड एचीवर बनने की तमन्ना

Sat, 24 Jun 2017 06:24 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
पीलीभ्ाीत ब्यूराो Updated Sat, 24 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
National wish to become world record holder now
संजीव कुमार बंसल
मझोला निवासी प्रवक्ता संजीव कुमार बंसल ने समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए जोक्स व सुडोकू का संकलन कर विश्व रिकार्ड बनाने का दावा पेश किया है। संजीव इससे पूर्व देश का सबसे बड़ा मैजिक स्क्वायर बनाकर इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड का खिताब जीत चुके हैं। संजीव की तमन्ना अब लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड व गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की है।
विज्ञापन

उत्तराखंड की सीमा से सटे कस्बा निवासी बृजमोहन लाल अग्रवाल के पुत्र संजीव कुमार बंसल वर्तमान में राजकीय सह शिक्षा सर्वोदय विद्यालय रामपुरा दिल्ली में अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर कार्यरत है। पिछले माह ही संजीव द्वारा बनाए गए 101 गुणा 101 विषम क्रम के हस्तनिर्मित जादुई वर्ग इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकार्ड्स ने देश के सबसे बड़े जादुई वर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्रदान की थी।      
विज्ञापन

इधर अब संजीव ने वर्ष 1993 से 2015 तक विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित हुए 7900 चुटकुलों और वर्ष 2005 से 2015 तक प्रकाशित हुईं 2284 सुडोकू वर्ग पहेलियों का संकलन कर विश्व रिकार्ड बनाने का दावा किया है। संजीव ने अपने चुटकुलों के संग्रह को 264 पृष्ठों पर चिपकाकर गूगल ड्राइव पर सेव कर रखा है। संजीव के मुताबिक इस संग्रह का वजन करीब डेढ़ किलोग्राम है। इसको लेकर संजीव ने लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड व गोल्डन बुक ऑफ रिकाडर्स में चुटकुलों व सुडोकू वर्ग पहेलियों के विशालतम संग्रहकर्ता होने का दावा किया है। संजीव के मुताबिक जोक्स व सुडोकू का संग्रह करने के पीछे उनका मकसद संसाधनों का सदुपयोग और मनोरंजन है। उनकी तमन्ना नेशनल रिकार्ड एचीवर से वर्ल्ड रिकार्ड एवीचर बनने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed