फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   national flag

ऑटो फोकस लाइटों से रात में दिखेगा नौ मीटर लंबा राष्ट्रध्वज

Thu, 22 Jul 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
national flag
पीलीभीत। जंक्शन परिसर में 100 फुट ऊंचा तिरंगा रात में दिखने के लिए दो ऑटो फोकस लाइट लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। तिरंगे को समयानुसार ऊपर नीचे करने के लिए मोटर सिस्टम भी लगाया गया है। सबसे ऊपर दो एविएशन लाइटों को लगाया गया है। जल्द ही खंभा पर नौ मीटर लंबा राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन

जंक्शन परिसर में महाप्रबंधक के निर्देश पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा लगाने का काम करीब तीन माह पहले शुरू किया गया था। कानपुर की कंपनी को इसे लगाने का जिम्मा दिया गया था। करीब 15 लाख की लागत से शुरू हुआ काम कुछ दिन अज्ञात कारणों से बंद कर दिया गया। इसके बाद अब तेजी के साथ काम शुरू किया गया है। तिरंगा के लिए 100 फुट ऊंचा खंभा लगा दिया गया है। इसके साथ ही खंभा के सबसे ऊपरी हिस्सा में दो एविएशन लाइटों को लगाया गया है। इससे खंभा के ऊपर से गुजरने वाले हवाई जहाज या हेलीकाप्टर के पायलट को ऊंचाई का अंदाजा लग सके। इसके लिए रात में तिरंगा के देखने के लिए नीचे 30-30 फुट की ऊंचाई पर दो ऑटो फोकस लाइटों को लगाया गया है। इन लाइटों में टाइमर सिस्टम फिट किया गया है। जो शाम को छह बजे खुद जलने के साथ ही सुबह छह बजे बंद हो जाएगी। हालांकि इस टाइमर का समय बदला भी जा सकता है। इसके अलावा तिरंगा लगाने के लिए खंभा में मोटर सिस्टम लगाया गया है। इससे सिस्टम से समयानुसार तिरंगे को ऊपर नीचे आसानी से किया जा सकता है। नौ मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज रात में भी आसानी से देख जा सकता है। एसएसई (कार्य) संजीव भारती ने बताया कि राष्ट्रध्वज लगाने के लिए खंभा लगा दिया गया है। बहुत जल्द राष्ट्रध्वज को सम्मान के साथ फहराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed