{"_id":"5fcbd5d08ebc3ecf871258d4","slug":"nakadadana-sub-station-charger-blew-lightning-struck-pilibhit-news-bly429119828","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकटादाना सब स्टेशन का चार्जर फुंका, बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकटादाना सब स्टेशन का चार्जर फुंका, बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एक बार फिर शहरवासियों को शनिवार को बिजली संकट से जूझना पड़ा। नकटादाना सब स्टेशन पर लगा चार्जर फुंकने से बिजली गुल हो गई। चार्जर ठीक करने में तीन घंटे लग गए। फिर दोपहर बाद सप्लाई सुचारू की जा सकी। हालांकि इसके बाद भी कहीं ट्रिपिंग तो कहीं लो वोल्टेज की दिक्कत बनी रही।
शहरवासियों के सामने बिजली संकट लंबे समय से बना हुआ है। सरकारें बदलती रहीं, लेकिन 24 घंटे सप्लाई के दावे सिर्फ कागजों और बयानबाजी तक ही सीमित हैं। शहर में जर्जर तार और ट्रांसफॉर्मर आए दिन खराब हो जाते हैं। इसके अलावा अन्य संसाधनों में भी खराबी आए दिन बनी रहती है। अफसर शहरी इलाके के लिए कोई योजना न होने की बात कहते हैं। मगर खामियाजा उपभोक्ता भुगत रहे हैं।
शनिवार को भी बिजली की आंखमिचौनी बनी रही। पूर्वाह्न दस बजे नकटादाना सब स्टेशन पर लगा चार्जर फुंक गया। इसके बाद आवास विकास, पुलिस लाइन, निरंजनकुंज, कबीर खां, जोशी टोला, साहूकारा समेत आसपास के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। समस्या का संज्ञान लेते हुए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने टीमें लगाईं। मगर दिक्कत ठीक करने में करीब तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
मोहल्ला आसफजान, अशोक कॉलोनी, एकतानगर, सुनगढ़ी, नई बस्ती में भी ट्रिपिंग की दिक्कत रही। नकटादाना सब स्टेशन का चार्जर फुंकने से बिजली सप्लाई करीब डेढ़ घंटे बाधित रही थी। दोपहर एक बजे के आसपास सप्लाई शुरू करा दी गई थी।
- अतुल कुमार, एसडीओ टाउन