फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Nagendra, won the title by a pair of Hina

नगेंद्र, हिना की जोड़ी ने जीता खिताब

Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 29 Nov 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
 एलएच स्टेडियम में चल रही 34 वीं पुलिस बैडमिंटन/टेबिल टेनिस प्रतियोगिता के दूसरे दिन जोन के आठ जिलों से आई टीमों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

पुरुष टेबिल टेनिस की व्यक्तिगत चैंपियनशिप के फाइनल मैच में पीलीभीत के नगेंद्र सिंह राठौर ने बेहतर प्रदर्शन किया और 3-0 से बरेली के सरताज खां को हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। महिला टेबिल टेनिस व्यक्तिगत चैंपियनशिप के फाइनल में बदायूं की मधु कश्यप ने पीलीभीत की हिना अब्बास को 3-0 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। टेबिल टेनिस की मिक्सड डबल्स प्रतियोगिता के फाइनल में पीलीभीत की ओर से नगेंद्र सिंह राठौर व हिना अब्बास की जोड़ी ने एक तरफा जीत हासिल की। बरेली की टीम से खेल रहे सुभाष व निशा शर्मा की जोड़ी को 3-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। महिला बैडमिंटन व्यक्तिगत चैंपियनशिप के फाइनल में बरेली की रोमा ने बदायूं की मधु को 21-16, 21-11 से हराकर जीत दर्ज की। इसके अलावा बैडमिंटन मिक्सड डबल्स के फाइनल में बरेली की रोमा एवं उमेश त्यागी ने पीलीभीत की नीशुमान व त्रिलोक आर्य को 21-8, 21-10 से हराया। पुरुष बैडमिंटन की टीम चैंपियनशिप के फाइनल में मुरादाबाद की टीम ने बरेली को 3-0 से हराया। इस मौके पर एसपी सभाराज, एएसपी डॉ. रामसुरेश यादव, सीओ सिटी अनुराग दर्शन, प्रतिसार निरीक्षक घनश्याम सिंह मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed