{"_id":"5e4c2a6d8ebc3ef2a162b7f7","slug":"nagarpalika-pilibhit-news-bly396437621","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़ी पड़ी सड़क से कॉलोनीवासियों को दिक्कत, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ी पड़ी सड़क से कॉलोनीवासियों को दिक्कत, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। नगरपालिका की ओर से गंगाबिहार कॉलोनी की मेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ठेकेदार पर घटिया निर्माण का आरोप लगाते हुए एक नेता ने काम रुकवा दिया। इससे काम बंद हो गया। इस खड़ी पड़ी ऊबड खाबड़ सड़क से कॉलोनीवासियों का निकलना मुश्किल हो गया है। लोगों ने ईओ को ज्ञापन देकर सड़क का काम पूरा कराने की मांग की गई है।
शहर वार्ड नंबर 16 के छतरी चौराहा के समीप गंगाबिहार कॉलोनी में नगरपालिका की ओर से 22 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण के दौरान एक भाजपा नेता ने गुणवत्ता खराब होने की शिकायत की थी। शिकायत पर एसडीएम और ईओ ने जांच की। इसके बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। काम बंद होने के बाद उखड़ी पड़ी ऊबड़- खाबड़ सड़क से कॉलोनी के कई लोग चोटिल हो गए। कॉलोनी वासियों का कहना है कि ठेकेदार और नेता के झगड़े के बीच में कॉलोनी के लोग परेशान है। कॉलोनी के लोगों ने मंगलवार को ईओ निशा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर सड़क का निर्माण पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन में मनोज शर्मा, पंकज शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, ज्योति शर्मा, गीता शर्मा, संदेश, पुष्पेंद्र, शांतिस्वरूप, सार्थक, उत्कर्ष शिवेंद्र मनीष अग्रवाल आदि के हस्ताक्षर है।
शिकायत मिलने पर सड़क निर्माण की जांच की गई थी। इसमें ईंट का नमूना सैंपल के लिए भेजा गया है। ठेकेदार को नोटिस दिया गया। सड़क का निर्माण बेहतर हो। इसको लेकर पूरा ध्यान रखा जाएगा। -निशा मिश्रा, ईओ नगरपालिका पीलीभीत