फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   My upset special secretary substandard toilets door

शौचालयों में घटिया दरवाजा देख विशेष सचिव खफा

Tue, 01 Mar 2016 07:06 PM IST
पूरनपुर/माधोटांडा।
पूरनपुर/माधोटांडा। Updated Tue, 01 Mar 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
My upset special secretary substandard toilets door
विशेष सचिव पंचायती राज महेंद्र नरायन अग्रवाल ने डॉ. राममनोहर लोहिया ग्राम रघुनाथपुर और खीरी बरामद ग्राम पंचायत के गांव हरनाथपुर में सीसी रोड, शौचालयों का निरीक्षण किया। शौचालयों में घटिया दरवाजे मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। हरनाथपुर में नवनिर्मित श्मशान घाट में मानक के अनुरूप कार्य न होने पर डीपीआरओ से स्टीमेट और अन्य अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

विशेष सचिव (पंचायतीराज) मंगलवार सुबह डॉ. राममनोहर लोहिया गांव रघुनाथपुर पहुंचे। गांव के जूनियर हाईस्कूल परिसर में उन्होंने चौपाल लगाकर गांव वालों की समस्याएं सुनी। गांव में कुछ शौचालयों का प्रयोग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही लोगों को खुले में शौच को न जाने की हिदायत देकर शौचालयों का प्रयोग करने के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में सीसी रोड और लोगों के शौचालय निर्माण की जांच की। रघुनाथपुर के निरीक्षण के बाद वह खीरी नौ बरामद ग्राम पंचायत के गांव हरनाथपुर पहुंचे। गांव में चौदह लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित श्मशान घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मानक के अनुरूप काम न होने की बात कहते हुए उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। डीपीआरओ को नवनिर्मित श्मशान घाट का स्टीमेट और अन्य अभिलेख उनके पास भिजवाने के निर्देश दिए। विशेष सचिव ने लोगों के घर-घर जाकर शौचालयों को खुलवाकर देखा। भजन सिंह के शौचालय के सामने गड्ढा मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जवाहर लाल, शंकर, चमेली देवी, इंद्रावती, हरनाम आदि के शौचालयों के दरवाजे मानक के अनुरूप न लगे होने पर नाराजगी व्यक्त की। गांव में 102 शौचालयों के लक्ष्य के अनुरूप मात्र पचास शौचालय बने होने की जानकारी पर अधूरे शौचालयों का शीघ्र निर्माण कराने के निर्देश डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed