{"_id":"66033d0d150ccc4bfc02ce47","slug":"mutilated-body-of-missing-youth-found-in-wheat-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113936-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापता युवक का गेहूं के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापता युवक का गेहूं के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
- खेत की रखवाली की बात कहकर सोमवार को घर से निकला था दिलीप
-शव देखकर जानवर के हमले का लगाया जा रहा अनुमान, नहीं पहुंचा वन विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूरिया (पीलीभीत)। खेत की रखवाली करने गए युवक का क्षत-विक्षत शव घर से 500 मीटर दूर गांव संडा के बाहर गेहूं के खेत में मिला। युवक सोमवार की शाम घर से निकला था। सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंच गई लेकिन घंटों बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।
थाना न्यूरिया के गांव सेमपुर निवासी राधेश्याम का 19 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार सोमवार को होली खेलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे घर से 500 मीटर दूर स्थित गांव संडा के खेत पर जानवरों से फसल की रखवाली करने के लिए गया था। देर शाम तक जब वह घर नहीं आया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मंगलवार को ग्रामीणों को युवक का मोबाइल श्यामाचरन के खेत में मिला। आसपास तलाश करने पर उसका क्षत-विक्षत शव मिहीलाल के खेत में पड़ा मिला। मोबाइल के जरिए युवक की शिनाख्त हुई और मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।
विज्ञापन
पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना न्यूरिया पुलिस व वन विभाग को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। ग्रामीणों आशंका जता रहे हैं कि किसी जंगली जानवर ने युवक को मार डाला।