{"_id":"6a95d10dbe835de7fb0ebfc6","slug":"murder-committed-over-a-financial-dispute-4-accused-sent-to-jail-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-167781-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रुपये के लेनदेन के विवाद में की गई थी हत्या, 4 आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रुपये के लेनदेन के विवाद में की गई थी हत्या, 4 आरोपी जेल भेजे
विज्ञापन
हत्या का मुख्यारोपी वीरपाल
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में मजदूरी के रुपये को लेकर हुए विवाद में युवक को घर में खींचने कर पीटने के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने नामजद चार आरोपियों को सोमवार को जेल भेज दिया। वहीं एक अपचारी किशोर को पुलिस निगरानी में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। जहां से उसे किशोर सदन भेजा गया।
गांव सिसईया निवासी संजय कुमार और वीरपाल उत्तराखंड में मजदूर ले जाकर काम कराते थे। दोनों में रुपये के लेनदेन का पुराना विवाद था। शनिवार शाम संजय बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान कन्हई लाल के घर के पास पहुंचने पर वीरपाल ने संजय को रोका। दोनों में कहासुनी हुई और वीरपाल ने संजय को अपने घर में खींच लिया और उसकी पिटाई कर दी। वीरपाल पक्ष ने उसकी बाइक भी छीन ली। किसी तरह खुद को छुड़ाकर वीरपाल अपने घर पहुंचा और परिवार की महिलाओं के साथ बाइक लेने वीरपाल के घर आया। इसपर आरोपियों ने दोबारा संजय को घर में खींच लिया और पीटते हुए गमछे से गला कस दिया। परिजन की भी पिटाई की।
परिजन संजय को जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले, जबकि मृत्यु का कारण गला दबाने से होना बताया गया है।
विज्ञापन
मृतक की पत्नी उमा देवी की तहरीर पर पुलिस ने कन्हई लाल, वीरपाल, रोहित कुमार, अंजू देवी और बिलासो देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से कन्हई लाल, वीरपाल, अंजू देवी और बिलासो को ग्राम अलकनाथ के पास से गिरफ्तार कर लिया। चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
वहीं नामजद एक अपचारी किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पक्ष ने रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद होने की बात कही। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। संवाद