{"_id":"66a566c40161b282680fddea","slug":"municipal-chairman-and-members-face-to-face-regarding-construction-of-shops-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-120098-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दुकानों के निर्माण को लेकर पालिका चेयरमैन और सदस्य आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दुकानों के निर्माण को लेकर पालिका चेयरमैन और सदस्य आमने-सामने
विज्ञापन
पूरनपुर। दुकानों के निर्माण को लेकर नगर पालिका सदस्य और चेयरमैन आमने-सामने आ गए हैं। पालिका सदस्य का आरोप है कि नगरपालिका सड़क की जमीन पर अवैध रूप से दुकानों का निर्माण व होलिका स्थल पर अतिक्रमण कर मनमाने ढंग से पार्क बना रही है। वहीं चेयरमैन का दावा है कि जमीन पालिका की है। इस संबंध में नगर पालिका सदस्य और प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के प्रवक्ता मुकेश गुप्ता ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर अभिलेखों केे आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में बताया गया है कि पशु चिकित्सालय के आगे सड़क की जमीन पर अवैध ढंग से दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इसके समीप सीएचसी, पशु चिकित्सालय, ग्राम न्यायालय, तहसील, उपनिबंधक कार्यालय हैं। यहां भीड़ रहती है। सड़क संकुचित होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत होगी।
पत्र में बताया गया है कि तीन महीने पहले शिकायत पर एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया था। तहसीलदार को सीमांकन के निर्देश दिए थे। वहीं 22 जुलाई को नगरपालिका की ओर से फिर से निर्माण शुरू करा दिया गया। उक्त जमीन आबादी में दर्ज है। नगरपालिका का कोई नाम नहीं है। शिकायत पर ईओ ने चुंगी की जगह बताया है।
विज्ञापन
चुंगी अधिकतम 10 वाई 12 फुट से अधिक नहीं होती थी। आरोप है कि चुंगी की जगह दर्शाकर चार दुकानें अतिक्रमण कर बनाई जा रहीं हैं। पत्र में इसके अलावा मोहल्ला गणेशगंज में हाेलिका स्थल की जमीन पर चुनावी द्वेष भावना से ग्रसित होकर पार्क का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है।
इस संबंध में चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि जिस जमीन पर दुकानें बनवाई जा रही हैं, वह पालिका की ही है। जमीन पर पहले चुंगी थी। इसके बाद चूने का स्टोर, फिर सार्वजनिक शौचालय और टैंक बना हुआ था। सार्वजनिक शौचालय को ध्वस्त कराकर दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे पालिका की आय बढ़ेगी।