{"_id":"58b45d8a4f1c1bbd0e8308ec","slug":"mstrol-will-look-at-the-photos-of-mgnrega-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्टरोल पर लगेगी मनरेगा मजदूर की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्टरोल पर लगेगी मनरेगा मजदूर की फोटो
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
मनरेगा में धांधली रोकने और बिना काम किए दूसरों का हक मारने वालों पर शिकंजा कसने के लिए नया कदम उठाया गया है। अब जॉबकार्ड के साथ मजदूरों का फोटो मस्टरोल पर भी लगेगा। इसे देखकर मजदूरी की गई या नहीं यह तसदीक किया जाएगा। मनरेगा मजदूरों का सत्यापन भी शुरू कर दिया गया है। ब्लाक क्षेत्र में करीब सवा लाख जॉबकार्ड धारक मजदूर है। इसमें 36 हजार मजदूर सक्रिय है। पूरनपुर देहात में सत्रह सौ पंजीकृत मजदूरों में 62 मजदूर ही सक्रिय है। एपीओ अजय कुमार गंगवार ने बताया कि मजदूरों का सत्यापन शुरू कराया गया है। मर चुके और गांव से बाहर रहने वाले मजदूरों के नाम सूची से हटाए जाएंगे। सत्यापन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान और रोजगार सेवक को दी गई है। अभी तक सिर्फ जॉबकार्ड पर मजदूरों के फोटो लगते थे, लेकिन अब मस्टरोल पर भी मजदूर का फोटो रहेगा। उपस्थिति भरते समय इससे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन