फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   MRFC work start by nagar palika

विरोध के बीच मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर और डलावघर का निर्माण शुरू

Mon, 28 Sep 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
MRFC work start by nagar palika
पिलर के लिए गड्ढे खुदवाते ईओ आरके भार्गव। - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। नगर पालिका के एमआरएफसी (मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर) और डलावघर निर्माण का विरोध के बीच रविवार को निर्माण शुरू करा दिया गया। झगड़े की आशंका के चलते एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। विरोध करने पहुंची महिलाओं को पुलिस ने कुछ दूरी पर ही रोक दिया।
विज्ञापन

ठोस अविशिष्ट प्रबंधन के तहत मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफसी) और डलावघर निर्माण के लिए राजस्व विभाग ने गांव औरंगाबाद में नगरपालिका को छह एकड़ जमीन दी थी। जमीन नगर पालिका के अभिलेखों में भी दर्ज हो चुकी है। रोजाना नगर से निकलने वाले कूड़े का ढेर इस जमीन पर लगे हैं। एमआरएफसी सेंटर के निर्माण को जुलाई में पिलर बनाने के लिए गड्ढे भी खोदे गए। लाइनपार साहूकारा के कुछ लोगों ने जमीन को अपना बताकर इसका विरोध किया था। उस समय विरोध के चलते निर्माण कार्य रोक दिया गया था। इसके कुछ दिन बाद जमीन के कुछ हिस्से पर पौधरोपण के लिए गड्ढे खुदवाए। तब वहां के लोगों ने पौधरोपण भी नहीं होने दिया था।
विज्ञापन

विरोध करने वालों का कहना है कि करीब चार दशक पहले जमीन पर उनके घर बने थे। लूट-डकैती की घटनाओं से परेशान होकर वह लोग मोहल्ला साहूकारा लाइनपार आकर बस गए। इसलिए वह जमीन उनकी है। रविवार को जब निर्माण शुरू हुआ तो एसडीएम राजेंद्र प्रसाद, तहसीलदार विजय कुमार त्रिवेदी, नायब तहसीलदार अनुराग सिंह पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे। विरोध करने के लिए कुछ महिलाएं भी पहुंचीं। मगर, पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। एसडीएम ने विरोध करने वालों से जमीन के अभिलेख मांगे। मगर, वह अभिलेख नहीं दिखा सके। नगरपालिका ईओ आरके भार्गव ने बताया कि जमीन पर एमआरएफसी और डलावघर बनेगा। वहां एकत्र कूड़े की छटाई कराई जाएगी। लोहा, शीशा, रबड़ आदि सामानों को अलग कर उसकी नीलामी होगी। बाकी अवशेष से खाद बनवाई जाएगी। इस कदम से नगरपालिका की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed