{"_id":"5ee7ae488ebc3e42e4639e10","slug":"mp-statement-on-electric-department-pilibhit-news-bly409392121","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बाबूराम बोले- पावर कॉरपोरेशन में दलाली और रिश्वतखोरी का बोलबाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बाबूराम बोले- पावर कॉरपोरेशन में दलाली और रिश्वतखोरी का बोलबाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। लंबे समय से जारी सियासत के बीच बमुश्किल हो पाई नगरपालिका बोर्ड की बैठक में अघोषित बिजली कटौती का मामला छाया रहा। स्थानीय विधायक बाबूराम पासवान ने बोर्ड बैठक में एक्सईएन को तलब कर लिया और उनसे कहा कि एसडीओ फोन नहीं उठाते। हर जगह दलाली, रिश्वतखोरी, वसूली और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पूरनपुर में बिजली सप्लाई अगर नहीं सुधर रही है तो तुम्हारा (एक्सईएन) यहां रहना बेकार है। शोर शराबे के बीच नगरपालिका में 13.42 करोड़ आमदनी, 10.77 करोड़ खर्च समेत 2.64 करोड़ के फायदे का बजट पास हो गया।
नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2019-20 के आय-व्यय को स्वीकृत दी गई। इसके बाद वर्ष 2020-21 के बजट पर चर्चा शुरू हुई। सदस्य फारूक कुरैशी ने पिछली बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव पर विकास कार्य शुरू न होने की बात कही। नगरपालिका ईओ का कहना था कि लॉकडाउन में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। सदस्यों के जो भी प्रस्ताव मिले हैं, वह काम जल्द ही शुरू कराए जाएंगे। सदस्य आसिम रजा बबलू ने वार्ड में डूडा की ओर से निर्माण को छह माह पहले खोदी गई सड़क का निर्माण पूूरा न होने पर नाराजगी जताई। चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने मोबाइल पर डूडा अफसरों से बात कर सड़क का निर्माण शीघ्र कराने को कहा।
सदस्य तौफीक कादरी, शाहिद हुसैन, चंद्रसेन वर्मा आदि ने नगर की खराब बिजली सप्लाई और अघोषित कटौती पर रोष व्यक्त किया। चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन ने इनकी बात का समर्थन किया। पालिका सदस्यों का कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली की ट्रिपिंग, अघोषित कटौती से जनता त्रस्त है। विधायक बाबूराम पासवान बिजली कटौती के मुद्दे पर आक्रामक हो गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार को फोन करके बैठक में बुला लिया। बिजली कटौती और ट्रिपिंग पर विधायक ने एक्सईएन से कहा कि अगर बिजली सप्लाई के हालात नहीं सुधर रहे हैं तो आपका यहां रहना बेकार है। एसडीओ फोन नहीं उठाते, जबकि उपभोक्ता परेशान हैं। पावर कॉरपोरेशन में दलाली और रिश्वतखोरी चरम पर है। समय रहते स्थिति सुधार लें तो अच्छा रहेगा। अधिशासी अभियंता ने पावर कॉरपोरेशन की ओर से कराए जाने वाले कामों की जानकारी सदस्यों को दी।