फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Motorcycle-borne artisan killed, one injured in collision with tractor

Pilibhit News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार कारीगर की मौत, एक घायल

Fri, 10 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Motorcycle-borne artisan killed, one injured in collision with tractor
मृतक महेंद्र का फाइल फोटो
न्यूरिया। थाना क्षेत्र में कल्लियां और हरकिसनापुर के बीच नहर किनारे सड़क पर बृहस्पतिवार दोपहर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मृतक बाइक के पीछे बैठा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक कारीगर था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पंडरी निवासी महेंद्र यादव (33) बृहस्पतिवार दोपहर गांव के ही लवीस के साथ बाइक से न्यूरिया गए थे। परिजनों के अनुसार, महेंद्र मोबाइल फोन लेने के लिए न्यूरिया गए थे। लौटते समय कल्लियां और हरकिसनापुर के बीच नहर किनारे सड़क पर उनकी बाइक मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. एसपी सिंह ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया। लवीस के पैर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या ट्रैक्टर की चपेट में आने से हादसा हुआ है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद

परिजनों में पसरा मातम
महेंद्र की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। हादसे के समय उनके दोनों भाई गांव से बाहर थे। घर पर केवल पिता और भाभी मौजूद थे, जिनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। महेंद्र तीन भाइयों में मझला था। ग्रामीणों ने बताया कि वह उत्तराखंड के चकरपुर स्थित एक होटल में कारीगर का काम करते था। बृहस्पतिवार को भी महेंद्र पंडरी गांव में एक कार्यक्रम में खाना तैयार कर घर लौटा था। इसके बाद मोबाइल लेने जाने की बात कहकर घर से हंसीखुशी निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed