{"_id":"57f2a3e14f1c1b093426fc0c","slug":"mother-were-celibate-cheer","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ब्रह्मचारिणी की हुई जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ब्रह्मचारिणी की हुई जय-जयकार
पीलीभीत, ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के तीसरे दिन मां ब्रहमचारिणी की विधि-विधान से आराधना की गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यह सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गई। शहर के मां यशवंतरी देवी मंदिर, महामातेश्वरी मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, दूधियानाथ मंदिर, दुर्गा मंदिर समेत कई देवी मंदिरों में सोमवार सुबह तड़के श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सात बजते-बजते देवी मंदिरों में भक्तों की कतारें लग गईं। भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। घरों में भी पूजा-अर्चना कर उपवास रखा गया। देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वहीं, घरों और मंदिरों में भजन और छंद भी गाए गए।
बीसलपुर। नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। नवरात्र के सिलसिले में देवा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन
बीसलपुर। नवरात्र के तीसरे दिन देवी मंदिरों व घरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। नवरात्र के सिलसिले में देवा मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया।
विज्ञापन