फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Mother and daughter murdered by giving poison in Pilibhit

पीलीभीत: जहर देकर मां और बेटी की हत्या, मासूम कामिनी बोली- चाचा, फूफा और बुआ ने खिलाया जहरीला पदार्थ

Thu, 13 May 2021 01:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 13 May 2021 01:47 PM IST
सार

डॉक्टरों ने चारों के जहर खाए होने का अंदेशा जताया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि कोई तहरीर अभी नहीं दी गई।

विज्ञापन
Mother and daughter murdered by giving poison in Pilibhit
किरीट कुमार, एसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में माधोटांडा इलाके के जमुनिया गांव निवासी 40 वर्षीय ममता पत्नी धर्मपाल और उसकी 12 वर्षीय बेटी सजल की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटी कामिनी और तीन साल का बेटा आयुष शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन


डॉक्टरों ने चारों के जहर खाए होने का अंदेशा जताया है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि कोई तहरीर अभी नहीं दी गई। एसपी ने मामला संज्ञान में आने पर सीओ पूरनपुर और इंस्पेक्टर माधोटांडा को गांव भेजा है। शव पोस्टमार्टम को भेज पुलिस छानबीन में जुटी है। 
विज्ञापन


पूरनपुर के जमुनिया खास गांव तकिया दीनारपुर निवासी बादाम सिंह ने बताया कि उनकी भांजी 40 वर्षीय ममता की शादी 2004 में जमुनिया निवासी धर्मपाल से हुई थी। उसके तीन बच्चे कामिनी (14), सजल (12), आयुष (3) हैं। बुधवार को रिश्तेदारी में दावत थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें शामिल होने के लिए धर्मपाल आया था, ममता और बच्चे नहीं आए थे। रात करीब नौ बजे एक कॉल आने के बाद धर्मपाल बिना बताए वहां से चला गया। शक होने पर धर्मपाल का साला अर्जुन भी पीछे गया। घर पहुंचने पर पति धर्मपाल मौजूद था, जबकि ममता, कामिनी, सजल, आयुष बेसुध जमीन पर थे।
 

पूछने पर पति ने कुछ संतोष जनक जबाव नहीं दिया। सभी को लेकर रात में ही पूरनपुर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने सभी के जहर खाए होने का अंदेशा जताते हुए ममता और सजल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में अन्य दो बच्चों को शहर के निजी अस्पताल भर्ती कराया। 

इसके बाद से ही पति धर्मपाल और अन्य ससुराल वाले फरार हैं। घटना का कुछ ही देर में शोर गांव में मच गया। पुलिस को भी जानकारी मिली। एसपी किरीट कुमार ने सीओ पूरनपुर लल्लन सिंह, इंस्पेक्टर माधोटांडा रामसेवक को मौके पर भेजा। पुलिस छानबीन कर रही है। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। 

मासूम कामिनी बोली- चाचा, फूफा और बुआ ने दिया जहर
शहर के निजी अस्पताल में भर्ती 14 वर्षीय कामिनी का एक वीडियो भी परिवार ने बनाया है। जिसे मीडिया को भी दिया गया। इसमे कामिनी का कहना है कि उसे चाचा, बुआ-फूफा समेत पांच लोगों ने जहर दिया। वह मां और बहन की मौत हो जाने की बात भी बता रही है। 

जमुनिया गांव की एक महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इसमे मां और एक बेटी की मौत हो गई है, जबकि दो बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती हैं। जहर खाए होने की बात सामने आ रही है। तहरीर नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर रही है।- किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed