फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Moradabad beat champion by defeating Meerut

मेरठ को हराकर मुरादाबाद बना चैंपियन

Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 02 Apr 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
Moradabad beat champion by defeating Meerut
मेरठ को हराकर मुरादाबाद बना चैंपियन
राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मे मुुरादाबाद की टीम ने गत चैंपियन मेरठ को परास्त कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। बेहतरी क्रिकेट का प्रदर्शन करने वाले मुरादाबाद के 17 वर्षीय खिलाड़ी प्रियांश को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। विधायक संजय गंगवार ने विजेता, जबकि डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। सरदार इंद्रजीत सिंह की याद में शहर के एलएच स्टेडियम में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। 23 मार्च से चल रहे इस टूर्नामेंट में कुल 14 टीमों ने प्रतिभाग किया था। रविवार को मेरठ और मुरादाबाद की टीम के बीच फाइनल भिड़ंत हुई। मुरादाबाद के कप्तान दानिश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 192 रन बनाए। इसमें प्रियांश सर्वाधिक 66 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 80 गेंदों पर छह चौके व दो छक्के लगाए जबकि अभिषेक ने 50 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ की टीम के प्रारंभिक बल्लेबाजों ने धैर्य के साथ खेलते हुए टीम को जीत और बढ़ाने का प्रयास किया। 30 ओवर में होने तक टीम छह विकेट खोकर 143 तक पहुंच गई। उम्मीद की जा रही थी बाकी के 10 ओवरों में मेरठ जीत के लिए आवश्यक 50 रन आराम से बना लेगी लेकिन मुरादाबाद के गेंदबाजों ने मैच में वापसी कराते हुए मेरठ के सभी खिलाडिय़ों को 36.5 ओवर में ही 158 पर ढेर कर लिया। इसमें 37वें ओवर में दीपक ने विकेटों की हैट्रिक मार मेरठ की जीत का रास्ता बंद कर दिया। इस तरह मुरादाबाद की टीम ने गत चैम्पियन मेरठ को 34 रनों से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से मुख्य अतिथि शहर विधायक संजय गंगवार ने विजेता टीम और डॉ. शैलेंद्र गंगवार ने उपविजेता टीम को ट्राफी व धनराशि के चेक प्रदान किए। मुरादाबाद के उदयीमान खिलाड़ी प्रियांश को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज जबकि दीपक धपोला को वेस्ट गेंदबाज और मेरठ के समीर चौधरी को बेस्ट बल्लेबाज चुना गया। आयोजन समिति के परमवीर सिंह पैरी, अमेरिका से आए उनके भाई माइकल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्षों में राष्ट्रीय स्तर का मैच कराने की घोषणा की। संचालन चिरंजीव गौर ने किया। इस मौके पर सुहेल बख्श, अनिल महेंद्रू, क्यूरेटर रविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed