फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   moot

सांड़ के हमले में किसान की मौत

Wed, 19 Feb 2020 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
moot
गजरौला (पीलीभीत)। खेत की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने के हमले में मौत हो गई। इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में किसान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के बिठौराकलां गांव निवासी 55 वर्षीय गेंदनलाल पुत्र कल्यान सिंह खेती करते थे। सोमवार दोपहर वह खेत में खड़ी गेहूं की फसल की रखवाली करने गए थे। इस बीच सांड़ खेत पर पहुंचकर फसल चरने लगा। किसान ने सांड़ भगाने का प्रयास किया तो सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। इससे गेंदनलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। चीखने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण जमा हुए। बमुश्किल लाठी डंडों से सांड़ को भगाया। हमले की सूचना पर कुछ ही देर में परिजन भी आ गए। घायल किसान को आनन-फानन में परिजन एंबुलेंस से शहर लाए और एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां किसान का इलाज चल रहा था। सोमवार दोपहर किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। हादसे के बाद किसान के परिवार में कोहराम मचा है। पत्नी केतकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन विवाहित बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed