फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Monkey terror continues in Gajraula, woman injured

Pilibhit News: गजरौला में बंदरों का आतंक जारी, महिला को किया जख्मी

Sun, 08 Feb 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Monkey terror continues in Gajraula, woman injured
बंदर के हमले में घायल हेमवती। स्रोत ग्रामीण
गजरौला। थाना क्षेत्र में बंदरोंं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव चुड़ैला बंजरिया में घर में मौजूद एक महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। चेहरे पर जख्म होने से महिला घायल हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर महिला का उपचार कराया गया।
विज्ञापन

गजरौला कस्बे के अलावा आसपास के कई गांवों में पिछले कई माह से बंदरों की सक्रियता बनी हुई है। झुंड के रूप में घूम रहे बंदर कभी घर की छतों तो कभी मार्गों पर बैठकर लोगों पर हमलावर हो रहे हैं। अब शनिवार सुबह क्षेत्र के गांव चुड़ैला बंजरिया निवासी हेमवती घर में मौजूद थी। परिजनों के अनुसार, वह घर में ही दूध रखने के लिए कमरे में जा रही थी। इस दौरान एक बंदर वहां पहुंचा और महिला पर हमलावर हो गया। चेहरे पर काटने से वह जख्मी हो गई। परिजनों के शोर मचाने पर बंदर वहां से भागा। इसके बाद महिला को घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लगाया गया,जहां चिकित्सकों ने उपचार किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदर पकड़वाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed