फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   People from the upper-caste community staged a protest and a sit-in.

Pilibhit News: सवर्ण समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दिया धरना

Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Sep 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
People from the upper-caste community staged a protest and a sit-in.
बिलसंडा के कमल पार्क पर यूजीसी के विरोध में सड़क पर बैठे सवर्ण समाज । संवाद
बिलसंडा। यूजीसी के प्रस्तावित नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया। सड़क पर जाम लगा दिया। मौके पर अधिकारी के पहुंचने पर ज्ञापन देने के बाद जाम खुला।
विज्ञापन


बुधवार को गांव घनश्यामपुर से कमल पार्क तक सर्वणों ने यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन नारेबाजी कर रैली निकाली । रैली में आस पास के गावों से बड़ी संख्या में सर्वणों ने हिस्सा लिया। रैली में सरकार विरोधी नारेबाज़ी कर सर्वणों ने अपनी प्रमुख मांगें रखीं। कहा कि जातिगत आरक्षण समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू किया जाए।एससी/एस टीएक्ट समाप्त किया जाए, क्योंकि इस एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है। यूजीसी रेगुलेशन एक्ट 2026 वापस लिया जाए। राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन किया जाए को शामिल किया गया। प्रदर्शन करते हुए कमल पार्क पर पहुंच कर लोगों ने सड़क जाम कर धरना दिया। उनका कहना था की जब तक उनका ज्ञापन समक्ष अधिकारी नहीं लेगा, वे रोड से नही हटेंगे। करीब 40 मिनट तक रोड जाम रहा। इसके बाद मौके पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय पहुंचे और उनके ज्ञापन लेने के बाद जाम खुला।
विज्ञापन

,,,,,,,,,,,,,,,,,

रैली से पूर्व पुलिस से हुई तीखी नोंकझोक
रैली निकालने से पूर्व सवर्ण समाज के लोगों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक हो गई। पुलिस का कहना था की रैली में डीजे की मंजूरी नहीं होने के बावजूद डीजे लगाया गया। सवर्णों का कहना था की वे लोग शांति पूर्वक रैली निकालेंगे। इसी बीच पुलिस से तीखी नोक झोंक हो गई। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed