{"_id":"64d135df07a417c132014237","slug":"mission-rainbow-50-launched-in-the-district-children-fed-studio-dose-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2337-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 का आगाज, बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिले में मिशन इंद्रधनुष 5.0 का आगाज, बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक
Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
बरखेडा में मिशन इन्द्रधनुष के तहत बच्चे को पिलाई गई दवा । संवाद
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर प्रदेश में सोमवार से मिशन इंद्रधनुष का आगाज किया गया। जिले में सभी ब्लॉक स्तर पर इसका शुभारंभ करने के साथ ही बच्चों को उनकी आयु के अनुसार खुराक को पिलाया गया और बीमारी से बचाव के लिए टीका लगाया गया। अभियान 12 अगस्त तक चलेगा।
मोहल्ला बेनी चौधरी में पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल ने फीता काटकर मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने टीकाकरण से वंचित गर्भवती और बच्चों के शत प्रतिशत टीकाकरण की अपील की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जनपद के सभी ब्लॉक मरौरी, ललौरीखेड़ा, बरखेड़ा, अमरिया, बीसलपुर, बिलसंडा, पूरनपुर व शहरी क्षेत्र में मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत कर दी गई है।
अभियान तीन चरणों में चलेगा। प्रथम चरण की शुरुआत हो गई जो 12 अगस्त तक चलेगा। दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर और तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर तक आयोजित होगा। बच्चों को नियमित टीकाकरण के जरिए बीसीजी, हेपेटाइटिस, डिप्थीरिया, मीजल्स, रूबेला, पोलियो जैसे टीके लगाए जाते हैं। अभियान में जीरो से 5 वर्ष तक के 11210 बच्चों और 3026 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए 270 एएनएम को लगाया गया है।
विज्ञापन
बरखेडा में नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच से मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण कैंप का नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने फीता काटकर शुभारंभ किया। जिससे नगर में टीकाकरण से वंचित बच्चों का सही समय पर टीकाकरण हो सके एवं पोलियो ड्राप पिलाई जा सके। इस मौके पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकेश गंगवार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. एसके सिंह, डीएमसी मोहम्मद इरशाद, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ विपिन मिश्रा मौजूद रहे।