{"_id":"6a28728562050ec4b2059dae","slug":"missing-youths-body-found-in-field-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-161445-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लापता युवक का खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लापता युवक का खेत में मिला शव
विज्ञापन
मृतक सुधांशु फाइल फ़ोटो
बरखेड़ा। दो दिन से लापता चल रहे युवक का शव खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस को प्रथम दृष्ट्या जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है।
मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बरखेड़ा- पिपरा रोड के किनारे ग्रामीणों ने स्थानीय निवासी सुरेश मौर्य के खेत में एक शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन के आधार पर परिजन से संपर्क किया गया। तब स्पष्ट हुआ कि मृतक युवक कस्बे के वार्ड संख्या सात मोहल्ला कहारान निवासी सुधांशु (28) था। परिजनों ने बताया कि सुधांशु रविवार की शाम लापता हो गया था। मृतक वाहन चलाकर अपना भरण-पोषण करता था।
पुलिस को जांच के दौरान शव से करीब 15 मीटर की दूरी पर एक काले रंग का बैग, कोल्ड ड्रिंक और कीटनाशक की बोतल बरामद हुई है। इन साक्ष्यों को देखते हुए पुलिस इसे प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला मान रही है। संवाद
विज्ञापन
--
भाई ने दी तहरीर
मृतक के बड़े भाई सौरभ वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और शव के पोस्टमाॅर्टम कराने की मांग की है। पिता विनोद कुमार के अनुसार, परिवार में कुछ समय से मामूली कलह चल रही थी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। कार्यवाहक थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
-- -- -- -- -- -- -