फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minor dammed for culvert construction, 80 bigha crop submerged

Pilibhit News: पुलिया निर्माण के लिए बांधी माइनर, 80 बीघा फसल हुई जलमग्न

Fri, 27 Dec 2024 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Minor dammed for culvert construction, 80 bigha crop submerged
जहानाबाद क्षेत्र के गांव उगनपुर तेज नगर के समीप प्रदर्शन करते किसान।संवाद
जहानाबाद। क्षेत्र के उगनपुर तेज नगर क्षेत्र में पुलिया निर्माण के दौरान नहर को मिट्टी डालकर बांधने से समस्या उत्पन्न हो गई। नहर का पानी खेतों में भर गया। करीब 80 बीघा जमीन जलमग्न हो गई। नाराज किसानों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि पानी भरने से फसल में नुकसान की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंतर्गत सितारगंज नेशनल हाईवे पर कई पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें उगनपुर तेज नगर गांव के निकट भी एक पुलिया बन रही है। बुधवार को माइनर में पानी बंद कराए बिना ही कार्यदायी संस्था की ओर से मिट्टी का बांध बनाकर नहर को बंद कर दिया गया। इससे ओवरफ्लो होकर माइनर का पानी खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि दिनभर में करीब 80 बीघा गेंहू की फसल जलमग्न हो गई। उनका कहना है कि समस्या के बाबत संबंधित कर्मचारियों को फोन कर अवगत भी कराया गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इससे नाराज होकर किसानों ने प्रदर्शन किया। माइनर का पानी शंकर लाल के तीन बीघा, शब्बीर अहमद के एक एकड़, इकवाल अहमद के दो बीघा, कय्यूम के चार बीघा, जलालू के दो बीघा, अबरार के दो बीघा समेत कई किसानों की फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed