फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister of State for Food and Logistics distributed rashan in front of him

खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने अपने सामने बंटवाया राशन

Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Minister of State for Food and Logistics distributed rashan in front of him
पीलीभीत। राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति सतीश चंद्र शर्मा ने गुरुवार को मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर गेहूं लाने वाले किसानों से बातचीत की। उन्होंने अधिकारियों को गेहूं खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंडी के अलावा उन्होंने ग्राम रूपपुर कमालू में सरकारी उचित दर की दुकान का निरीक्षण भी किया। राशनकार्ड धारकों से राशन वितरण की जानकारी ली। मौके पर लाभार्थियों को राशन का वितरण कराया। सरकारी उचित दर की दुकान पर राशन के बोरे की तौल कर जांच की। ग्रामीणों से भी बातचीत की। इस दौरान डीएम पुलकित खरे, आरएफसी बरेली मंडल जोगेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी रामसिंह गौतम, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. राजेश कुमार, खाद्य विपणन अधिकारी ज्ञानेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिन पर क्षेत्र में मुस्तैद रहे आपूर्ति निरीक्षक
राज्यमंत्री के जिले में होने की वजह से आपूर्ति निरीक्षक अपने क्षेत्र में ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आए। राशन कोटेदारों से दुकानें खोले रखने का आग्रह भी किया। इस दौरान आपूर्ति निरीक्षक राज्यमंत्री की लोकेशन लेते रहे। जब राज्यमंत्री जिले से चले गए तब आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed