फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Minister Jitin Prasad says that Pilibhit will be made model district

केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद बोले: पीलीभीत को बनाएंगे मॉडल जिला, विकास कराने में नहीं छोड़ेगे कोई कसर

Sun, 01 Sep 2024 05:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2024 05:28 PM IST
सार

पीलीभीत के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने रविवार को अमरिया क्षेत्र के कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
Minister Jitin Prasad says that Pilibhit will be made model district
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में रविवार को सांसद केंद्रीय उद्योग वाणिज्य सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शहर विधानसभा के गांव नगरिया कालौनी, पिंजरा बमनपुरी, माधौपुर फरदिया, एवं बरात बोझ का दौरा कर ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुना। समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिले में विकास करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा केंद्र सरकार सबका विकास, सबका साथ सबका विश्वास के मुद्दे पर काम कर रही है। सरकार की उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवासीय योजना, मुफ्त बिजली कनेक्शन, किसान सम्मान निधि, गरीबों को मुफ्त अनाज समेत ढेर सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही। जिसका आमजन को लाभ मिल रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर विधानसभा की जनता ने चुनाव में अपना वायदा पूरा किया है। भारी बहुमत से जिताकर उनको सांसद बनाया है। उनके द्वारा चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किए थे अब उनको पूरा करना है। वह जनता के हर सुख दुःख में साथ खड़े हैं। कहा कि वह पीलीभीत को माडल जिले की पहचान दिलाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीएस राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने सौंपा ज्ञापन
जिले में दौरे पर आए केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद को ईपीएस राष्ट्रीय संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में न्यूनतम पेंशन 75 सौ रुपये करने की मांग की है। चिरंजीव गौर और गोकुल प्रसाद लोधी के नेतृतव में केंद्रीय राज्यमंत्री को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन में कहा गया है कि न्यूनतम पेंशन 75 सौ रुपये, चिकित्सा सेवा और मंहगाई भत्ता दिया जाए। इसके साथ ही जो ईपीएस 95 के सदस्य नहीं है उनको न्यूनतम पेंशन पांच हजार रुपये दी जाए। ज्ञापन पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। इस दौरान उमेश दीक्षित, राकेश सिंह, नागेंद्र सिंह, ब्रज मोहन सिंह बिष्ट, मेवाराम वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed