फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Milk was fed to the serpent god and Shiva was worshipped in temples

Pilibhit News: नाग देवता को पिलाया दूध, मंदिरों में की शिव की आराधना

Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 30 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Milk was fed to the serpent god and Shiva was worshipped in temples
शहर के प्राचीन गौरीशंकर मंदिर पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
पीलीभीत। नाग पंचमी का पर्व शहर सहित पूरे जिले में श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। नाग देवता को दूध पिलाया गय।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला सुनगढ़ी में नाग पंचमी का मेला लगा। इसमें बच्चों ने खेल खिलौने खरीदने के साथ ही खानपान की चीजों का लुत्फ उठाया।
मंगलवार सुबह से ही लोग नाग पंचमी का पूजन करने की तैयारियां करने लगे।
पहले घरों पर नाग देवता का स्मरण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिरों में जाकर नाग देवता के नाम पर दूध चढ़ाया। शहर के मुहल्ला सुनगढ़ी में छतरी चौहाहा के निकट स्थित मंदिर वाली गली के मुहाने पर नाग पंचमी का मेला लगा। देर शाम तक इस मेले में काफी रौनक रही।
विज्ञापन

बीसलपुर। नगर समेत पूरे तहसील क्षेत्र में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने घरों की दीवारों पर गोबर की आकृति से बनाई गई नागों की तस्वीरों की पूजा अर्चना की। प्रसाद व दूध चढ़ाया और नाग देवताओं से कृपा बनाए रहने की प्रार्थना की। इसके बाद श्रद्धालुओं ने शिवालयों में दूध छिड़का।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बौनी में नगाही मेला लगा। मेले में उपचार कराने के लिए गैर जिलों से भी सर्पदंश पीड़ित आए। इस मौके पर थाली बजाई गई। दियोरिया, चुरा सकतपुर, अमृता खास, माधवपुर, मकरंदपुर, पपरिया, मानपुर, खनका, गुलैंदा, खरगापुर आदि स्थानों पर भी यह पर्व धूमधाम से मनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed