फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Merchant's house fire, woman burnt

व्यापारी के मकान में लगी आग, महिला झुलसी

Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 02 Nov 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार देर रात मीट व्यापारी वीरपाल के मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग बुझाने की कोशिश में पत्नी शीला देवी झुलस र्गइं। शोर सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन टीम को दे दी है। 
विज्ञापन

माधौटांडा थाना क्षेत्र के महाराजपुर गांव निवासी वीरपाल की मीट की दुकान है। मंगलवार रात वह अपने छप्परपोश मकान में सो रहा था। रात करीब 12 बजे छप्पर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लपटों और धुआं से घुटन होने पर परिवार वाले जाग गए। जिसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को जमा कर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। इस दौरान व्यापारी की पत्नी शीलादेवी और बकरी गंभीर रूप से झुलस गईं। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना ग्राम प्रधान आशा मिस्त्री ने तहसील प्रशासन को दी है। पीड़ित ने बताया कि हादसे में 12 हजार रुपये की नगदी, कपड़े, वर्तन समेत पचास हजार रुपये का सामान का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed