{"_id":"6a5fd40e847f2308a60739bb","slug":"medical-college-principal-dr-sangeeta-facing-allegations-transferred-to-bulandshahr-pilibhit-news-c-4-bly1052-930241-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आरोपों से घिरीं मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता का बुलंदशहर तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आरोपों से घिरीं मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता का बुलंदशहर तबादला
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के बहुचर्चित कशिश हत्याकांड के बाद लगे आरोपों के बीच मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा का तबादला भी हो गया। शासन ने उन्हें बुलंदशहर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर नियुक्ति दी है। उनके स्थान पर प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज के पैथालॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिले को वर्ष 2023 में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिली थी। भवन बनने के बाद वर्ष 2024 में डॉ. संगीता अनेजा को मेडिकल कॉलेज का पहला प्राचार्य बनाया गया था। जिम्मेदारी संभालने के बाद मेडिकल कॉलेज के लिए कई उपलब्धियां उनके नाम रहीं, तो कई गंभीर मामले भी सामने आते रहे। अभी 14 जुलाई काे पैरामेडिकल छात्रा बरेली निवासी कशिश पटेल की उसके सहपाठी कानपुर निवासी सागर सिंह के हाथों जिला अस्पताल के सीटी स्कैन कक्ष में चाकू से प्रहार कर हत्या के बाद प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा पर गंभीर आरोप लगे थे।
घटना के बाद आक्रोशित पैरामेडिकल विद्यार्थियों के अलावा कशिश के परिजनों ने दावा किया था कि सागर की हरकतों से परेशान होकर कशिश ने घटना से 15 दिन पूर्व ही प्राचार्य को लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया और कशिश की हत्या हो गई। वहीं, प्राचार्य ने आरोपों से पूरी तरह इन्कार किया था। हालांकि इससे कशिश के परिजन संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
मामले में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से विस्तृत रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई थी। इधर, डॉ. संगीता अनेजा के तबादले को कशिश हत्याकांड से जोड़कर ही देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि शासन स्तर से पूरे मामले का संज्ञान लेकर उन्हें यहां से हटाया गया है। पहले से उन्होंने बुलंदशहर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर पूर्णकालिक नियुक्ति के लिए आवेदन कर रखा था। फाइल को निपटाकर उन्हें यहां से विदाई दे दी गई। नई नियुक्ति का आदेश अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष ने बुलंदशहर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसायटी के उपाध्यक्ष की हैसियत से जारी किया है। संवाद