फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Meat shops closed in the city

शहर में बंद कराई गईं मीट की दुकानें

Wed, 29 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 29 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Meat shops closed in the city
शहर में बंद कराई गईं मीट की दुकानें
 शहर में खुलेआम चल रही मीट की अवैध दुकानों पर आखिर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने विभिन्न स्थानों पर चल रही मीट की दुकानों को बंद कराया। इस दौरान सूचना पाकर बंद कर भागे 29 दुकानदारों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अवैध बूचड़खाने बंद कराने के निर्देश दिए गए थे लेकिन जिले भर में मीट-मछली की अवैध दुकानें खुलेआम चल रही थीं। प्रमुख चौराहों एवं सड़कों के किनारे पशु-पक्षियों का वध कर मांस की बिक्री की जा रही थी। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इसे प्रमुख से प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया। अधिकारियों ने इसको संज्ञान में लिया। चेटीचंद्र एवं झूलेलाल जयंती के अवकाश के बाद भी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम के अभिहीत अधिकारी वीके वर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की। कोतवाली पहुंचकर टीम ने अपने साथ पुलिस बल को साथ लिया। इसके बाद पहले कोतवाली गेट के निकट तहसील रोड पर चल रही करीब एक दर्जन दुकानों को बंद कराया। इसके बाद स्टेशन चौराहा, गौहनिया चौराहा, नकटदाना सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से चल रही दुकानों को बंद कराया गया। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दुकानदार दुकानें बंद कर चले गए। ऐसे 29 दुकानदारों को चिह्नित किया गया है। सभी को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य आयुक्त के निर्देश भी उन्हें प्राप्त हो गए हैं। इसके बिना लाइसेंस के खाद्य पदार्थों की दुकानों को नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीम लगातार निगरानी करेगी और अवैध दुकान खुली मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed