फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman was taken out of the house by torturing, assaulted in maiden also

Pilibhit News: विवाहिता को यातनाएं देकर घर से निकाला, मायके में भी की मारपीट

Thu, 28 Nov 2024 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Married woman was taken out of the house by torturing, assaulted in maiden also
कलीनगर (पीलीभीत)। दहेज में ढाई लाख रुपये और जेवरात की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को यातनाएं देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद नशे की हालत में कई लोगों के साथ मायके पहुंचे पति ने विवाहिता के साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के नवदिया सुखदासपुर गांव निवासी प्रेमवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को बरेली के बारादरी थाने के संजयनगर क्षेत्र के राज कुमार के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन पति व सास नन्ही देवी, जेठ धर्मपाल संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन

दहेज में ढाई लाख रुपये और जेवरात की मांग करने लगे। इसको लेकर विवाहिता का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि पति की आदतें ठीक नहीं थी। नशे की हालत में विवाहिता के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 फरवरी 2024 को ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे पीटा और जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। उसने मायके पहुंच कर घटना की जानकारी दी। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने उसके ससुराल वालों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने।

आरोप है कि 22 मार्च को पति कुछ दबंग किस्म के लोगों को लेकर विवाहिता के मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट की। समझाने आए विवाहिता के माता-पिता के साथ भी मारपीट की। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed