फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman sleeping on the ground died of snakebite

Pilibhit News: जमीन पर सो रही विवाहिता की सर्पदंश से मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 02 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Married woman sleeping on the ground died of snakebite
सरिता का फाइल फोटो ।
कलीनगर। कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर सो रही विवाहिता को सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने पहले गांव में देसी उपचार कराया, सुधार न होने पर खटीमा के सरकारी अस्पताल ले गया, लेकिन विवाहिता ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना के बाद रमनगरा चौकी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार के लोगों ने सांप को कमरे में बंद कर लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के सीमावर्ती गांव महाराजपुर निवासी अजय मंडल का करीब चार साल पूर्व उत्तराखंड के शक्ति फार्म निवासी सरिता मंडल (25) से विवाह हुआ था। अजय का डेढ़ वर्ष का पुत्र है। सोमवार रात खाना खाने के बाद अजय परिवार के साथ कमरे में सोने चला गया। अजय अपने पुत्र के साथ बेड पर सो गया, जबकि सरिता कमरे में ही गेट के नजदीक बिस्तर बिछाकर सो गई। रात करीब दो बजे सांप ने सरिता के पैर में डस लिया। जलन होने पर लाइट जलाकर देखा तो सांप था।
विज्ञापन

अजय तुरंत ही सरिता को गांव में ही झाड़-फूंक करने वाले के पास ले गया। हालत में सुधार न होने पर अजय खटीमा स्थित सरकारी अस्पताल ले जा रहा था तभी रास्ते में सरिता ने दम तोड़ दिया। सरिता की मौत से घर में कोहराम मच गया। इधर, परिजनों ने सांप को कमरे में ही बंद कर लिया। देर शाम तक सांप पकड़ने के लिए सपेरे की तलाश की जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed