फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Married woman murdered for non-fulfillment of dowry demand and body disappeared

Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या कर शव किया गायब

Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for non-fulfillment of dowry demand and body disappeared
-कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने पति सहित सात पर की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। दहेज में दो लाख की नकदी व कार की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिया। पुलिस ने विवाहिता के पिता की ओर से कोर्ट के आदेश पर पति सहित सात पर रिपोर्ट लिखी है।

थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव अमखेड़ा निवासी होरीलाल ने बताया उन्होंने अपनी पुत्री मिथलेश की शादी साढ़े तीन वर्ष पूर्व थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी दयाशंकर के साथ की थी। शादी में दान दहेज भी दिया था। पुत्री का पति दयाशंकर, सास चमेली देवी, ससुर प्यारेलाल दहेज से संतुष्ट नहीं थे। नौ जुलाई 2023 को पुत्री ने रात आठ बजे फोन कर बताया कि पापा मुझे बचा लो, यह सब लोग मारपीट कर रहे हैं। यह लोग उसे जान से मार देंगे। 10 जुलाई की सुबह 10:30 बजे जब वह वहां पहुंचा, तो पता चला कि उसकी पुत्री वहां नहीं थी। ससुरालियों ने बताया कि वह रिश्तेदारी में गई है। 13 जुलाई को जब वह दोबारा पहुंचे। तब भी उसकी पुत्री वहां नहीं मिली। उसने नाराजगी से पूछा तो बताया कि उसकी पुत्री बुआ के घर गांव सूरजपुर गई है। जानकारी करने पर वहां भी नहीं मिली। आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी पुत्री को मार दिया है। इसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना पुलिस व एसपी कार्यालय में की। दोनों जगहों से उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दयाशंकर, चमेली देवी, प्यारेलाल, धर्मेद्र, सूरजपाल, पुरूषोत्तम और कालीचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed